{"_id":"67db0ee9b0c06f21550b970d","slug":"rail-ganga-bridge-work-will-be-done-to-lay-new-channel-sleepers-by-taking-a-mega-block-from-today-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल गंगापुल: आज से मेगा ब्लॉक लेकर नये चैनल स्लीपर डालने का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल गंगापुल: आज से मेगा ब्लॉक लेकर नये चैनल स्लीपर डालने का होगा काम
Thu, 20 Mar 2025 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:09 AM IST
सार
रेल गंगापुल के अपलाइन की मरम्मत के लिए गुरुवार से मेगा ब्लॉक लेकर नये चैनल स्लीपर डालने का काम शुरू किया जाएगा। 42 दिनों तक रोजाना नौ घंटे काम होगा।
विज्ञापन
रेल गंगापुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर ब्रिटिश हुकूमत में बने रेल गंगापुल के अपलाइन की मरम्मत के लिए गुरुवार से 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर रोजाना नौ घंटे नये चैनल स्लीपर डालने का काम होगा। बुधवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। लखनऊ मंडल के डीआरएम की मौजूदगी में पुल के कानपुर छोर पर पूजन आदि के बाद काम का शुभारंभ होगा।
मालूम हो कि रेल गंगापुल के अप रेल लाइन में बिछी लोहे की चादर में जगह-जगह छेद हो जाने से वह जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। रेल लाइन पर बिछे स्टील के स्लीपर भी जंक खा गए हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार 20 मार्च से रोजाना नौ घंटे का ब्लॉक लेकर 42 दिनों तक मरम्मत का काम होगा। लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि कार्य सुबह आठ बजे से विधिविधान से पूजन के बाद कानपुर छोर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान वह स्वंय मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 16 सौ एचबीम टाइप के स्लीपर बिछाए जाएंगे। स्लीपर के साथ लगने वाली लोहे की प्लेटें भी बुधवार शाम को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंच गई हैं।

पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को होगी दिक्कत
42 दिनों के मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर से गंगाघाट रेलवे स्टेशन होकर लखनऊ, रायबरेली और बालामऊ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को इस दौरान काफी दिक्कतें होगी। दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। मालूम हो कि गंगाघाट रेलवे स्टेशन से रोजाना गुजरने वाली ट्रेनों में बालामऊ पैसेंजर, रायबरेली पैसेंजर, कासगंज पैसेंजर, एलकेएम मेमो ट्रेनें, झांसी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेगी। दैनिक यात्री राजेश सिंह, हेमंत, अजय प्रताप, शिवम, सुशील गौतम ने बताया कि अक्सर उनका लखनऊ आना जाना होता है। ट्रेनें न चलने से दिक्कतें होगी। यदि लखनऊ के लिए कोई ट्रेन यहां से चलाई जाएं तो सहूलियत होगी।

गंगाघाट रेलवे स्टेशन की हुई नापजोख
अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत गंगाघाट रेलवे स्टेशन का काया कल्प का काम हो रहा है। गुरुवार को लखनऊ की आरके इंटरप्राइेजज के इंजीनियर ने रेलवे स्टेशन के समतलीकरण के लिए टोटल मशीन से नापजोेख की। इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि छह सौ मीटर लंबा और डेढ़ सौ मीटर गहराई वाले भाग का समतलीकरण होगा। इसके लिए मिट्टी भरान का कार्य कराया जाएगा, ताकि प्लेटफार्म बनाते समय नापजोख बराबर रहे।
बिना सूचना के आ गई मालगाड़ी
कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी सरैया रेलवे क्रॉसिंग के आउटर सिग्नल पर आ गई। लोको पायलट ने रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला देखकर मालगाड़ी रोक दी। गेटमैन ने बताया कि उसे मालगाड़ी के आने की जानकारी समय पर नहीं दी गई, जब आउटर पर ट्रेन आई तब सूचना मिली। इसके बाद फाटक बंद कर ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान दोपहर एक से एक बजकर पांच मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही।