{"_id":"6212a1bf55a4791c7e7ba5bd","slug":"rail-engine-factory-management-gave-12-12-lakhs-to-the-relatives-of-the-dead-laborers-treatment-of-one-is-going-on-akbarpur-news-knp6817085123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल इंजन फैक्टरी प्रबंधन ने मृत मजदूरों के परिजनों को दिए 12-12 लाख, एक का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल इंजन फैक्टरी प्रबंधन ने मृत मजदूरों के परिजनों को दिए 12-12 लाख, एक का चल रहा उपचार
विज्ञापन
रनियंा। खानचंद्रपुर में शनिवार को एक फैक्टरी में रेल इंजन का फ्रेम गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं तीसरे घायल मजदूर का हैलट में उपचार हो रहा है। फैक्टरी प्रबंधन ने हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को 12-12 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
मैथा ब्लॉक के तातमऊ, निवासी महेंद्र, सौरभ व अकबरपुर के सरांय हरपाली निवासी सूरज शनिवार को रेल इंजन फ्रेम बनाने वाली यूनिट में काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के भारी भरकम फ्रेम के नीचे लगा जैक असंतुलित हो गया। इससे फ्रेम मजदूरों पर गिर गया।
दबने से तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रनियां के एक निजी अस्पताल से तीनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान महेंद्र (22) व सौरभ (20) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इधर घटना की जानकारी पर परिजनों ने फैक्टरी में तोड़फोड़ थी। इधर, देर शाम फैक्टरी प्रबंधन से हुई बातचीत के बाद परिजनों ने समझौता कर लिया। इस पर मृतकों के परिजनों को फैक्टरी प्रबंधक ने 12-12 लाख रुपये दिए हैं।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए। जबकि सूरज का हैलट में इलाज चल रहा है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने मुआवजे को लेकर फैक्टरी में तोड़फोड़ कर दी थी। फैक्टरी प्रबंधक से समझौता होने की जानकारी मिली है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।