फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raids were conducted on seed and fertilizer shops and samples were taken.

Kanpur News: बीज व उर्वरक दुकानों पर छापामारी, लिए नमूने

Fri, 26 Sep 2025 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:37 AM IST
सार

कानपुर देहात में कृषि विभाग ने बीज और उर्वरक दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया। जांच के दौरान 13 नमूने लिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Raids were conducted on seed and fertilizer shops and samples were taken.

विस्तार

कानपुर देहात। रबी फसल की बोआई शुरू हो गई है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले बीज व अन्य उर्वरकों की गुणवत्ता जांचने के लिए कृषि विभाग ने छापामारी अभियान शुरू किया है। टीम ने गुरुवार को दुकानों में जांच कर 13 नमूने लिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि जिले में किसानों ने रबी सीजन की राई, सरसों, चना, मटर एवं मसूर के बोआई की तैयारी शुरू की है। बाजार में बीज की बिक्री बढ़ी है। किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज व उर्रवक मिल सके। इसको लेकर अभियान चलाकर गुणवत्ता जांची गई हैं। बताया कि टीम ने अकबरपुर में पांच बीज, उर्वरक के विक्रय केंद्र पर छापामारी कर 13 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

इसमें औरैया एग्रो एजेंसी अकबरपुर से मटर का एक, हाइब्रिड सरसों के दो, रमेश बीज भंडार से मटर का एक और राई, सरसों के दो, महेश बीज भंडार से राई के दो, मटर का एक नमूना लिया गया है। इसी तरह सुशील ट्रेडर्स बाढ़ापुर रोड से हाइब्रिड राई के दो, कुशवाहा बीज भंडार से हाइब्रिड राई का एक, बरसीम का एक नमूना लिया गया है। सभी बीज, उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए गए हैं कि विक्रय करते समय कृषकों को कैश मेमो अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed