{"_id":"6556689dcc0b0371700ccca4","slug":"raids-to-stop-black-marketing-notice-to-four-after-shops-found-closed-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-5345-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कालाबाजारी रोकने के लिए छापे, दुकानें बंद मिलने पर चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कालाबाजारी रोकने के लिए छापे, दुकानें बंद मिलने पर चार को नोटिस
Fri, 17 Nov 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बीज की कालाबाजारी रोकने व स्टॉक जांचने निकली टीमों ने गुरुवार को 34 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 29 नमूने लिए। चार दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कर चले जाने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को चार टीमें बनाकर जिले के अलग -अलग स्थानों पर जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने तहसील भोगनीपुर /सिकंदरा में छापा मार कर 15 बीज दुकानों से 15 नमूने लिए। आदर्श बीज भंडार पुखरायां, किसान बीज एजेंसी, ओम बीज भंडार मंडी रोड पुखरायां, कटियार बीज भंडार राजपुर के प्रतिष्ठान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी ने अकबरपुर में 7 बीज दुकानों से 6 नमूने लिए। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी डेरापुर एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने तहसील मैथा एवं रसूलाबाद में 5 बीज दुकानों से दो नमूने लिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तहसील डेरापुर में 7 बीज से 6 नमूने लिए हैं। सभी दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक किसानों को बीज न दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक मूल्य पर बीज देने व कालाबाजारी करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।