फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   raid the house of army chief's brothers in farrukhabad

फर्रुखाबाद: आईपीएल का सट्टा होने के शक में नंदी सेना प्रमुख के भाइयों के घर पर छापा, एक ने डाला पेट्रोल

Fri, 02 Oct 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
raid the house of army chief's brothers in farrukhabad
नंदी सेना प्रमुख के भाइयों के घर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में संगठन नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी के भाइयों के घर पर आईपीएल का सट्टा होने के शक में गुरुवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़ डाले। घर का एक दरवाजा भी तोड़ डाला।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिसकर्मी घर में दाखिल नहीं हो सके। बाद में विक्रांत ने दरवाजा खुलवाया। तब पुलिसकर्मियों ने पूरा घर खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसी दौरान सेना प्रमुख के भाई विकास ने पुलिस पर बदनाम करने का आरोप लगा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बचाने के बाद लोहिया अस्पताल भेज दिया। इसके बाद फिर कोतवाली प्रभारी व एसओजी टीम उसके घर गई। वहां से झोले में कुछ सामान लेकर बाहर निकली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि नंदी सेना प्रमुख के भाई के घर से 15 लाख 28 हजार 570 रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला रायदीप चंद्र निवासी नंदी सेना के प्रमुख परिवार के साथ सलावत खां मोहल्ले में रहते हैं। उनका भाई विकास अवस्थी, राहुल अवस्थी, मां और बहन पैतृक मकान में रहते हैं। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा और कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से सुबह नौ बजे विक्रांत के भाई विकास व राहुल के घर में आईपीएल का सट्टा होने के शक में छापा मारा।

टीम ने पहले सीसीटीवी कैमरों के तार तोड़े। सुबह 11 बजे तक घर के दरवाजे नहीं खुले एसओजी टीम छत के रास्ते चढ़ी और दरवाजे तोड़ दिए, लेकिन पुलिसकर्मी घर में दाखिल नहीं हो सके। सीओ राजवीर सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद भी महिलाएं दरवाजे खोलने को राजी नहीं हुईं, तो विक्रांत अवस्थी को बुलाया गया।

विक्रांत के दरवाजे खुलवाने के बाद पुलिसकर्मियों पूरे घर की तलाशी ली। एक घंटे के प्रयास में कुछ नहीं मिला, तो पुलिस घर के बाहर आ गई। इसके बाद विक्रांत के भाई विकास ने बदनामी की बात कहकर घर में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया। महिलाएं पुलिस पर पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप लगाने लगीं। शोर सुनकर दौड़ सिपाहियों ने विकास को दबोच लिया और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

विक्रांत और उनके परिजनों की एसओजी प्रभारी और सीओ से काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस विक्रांत को लेकर रेलवे रोड तक गई। इसके बाद कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी, पल्ला चौकी प्रभारी को बुलाया गया। पुलिसकर्मी वहां से विक्रांत को घर ले गई।

करीब डेढ़ घंटे तक घर में रुककर बाहर निकले, तभी महिला पुलिसकर्मी हाथ में झोला लेकर बाहर आईं। सीओ ने मामले कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि विक्रांत ने पुलिस का सहयोग किया है। जो गलत काम करता है, वह गिरफ्त में है। घर से जो कुछ बरामद हुआ है, वह एसपी के सामने खुलासा किया जाएगा।

 

मीडिया को दूर रखकर की गई बरामदगी
दोबारा नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी को घर ले जाया गया, तो पुलिस ने सोची समझी रणनीति के तहत मीडिया को मोहल्ले के बाहर ही रोक दिया। करीब एक घंटे बाद बाहर आने पर बरामदगी की बात कही गई।

15.28 लाख रुपये, रुपये गिनने की मशीन बरामद
विक्रांत के भाइयों के घर से 15.28 लाख रुपये और रुपये गिनने की एक मशीन बरामद किए जाने की चर्चा है। हालांकि इस बारे में पुलिस अभी अधिकृत रूप से कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

महीना मिलना बंद हुआ तो मारा छापा
शहर में कई स्थानों पर सट्टा, आईपीएल सट्टा और जुआ की फड़ चल रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, सट्टेबाज व बुकी की थाना, चौकी में सेटिंग रहती है। पर, मोहल्ला रायदीपचंद में जो धंधेबाज हैं, उन्हें पिछले दिनों बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बाद से उन्होंने महीना में दिया जाने वाला सुविधा शुल्क पुलिस को देना बंद कर दिया। साथ ही चोरी छिपे काम करना जारी रखा। इसी के चलते पुलिस के रडार पर रायदीपचंद का कारोबारी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed