{"_id":"6595b1c3bb687566690d10a4","slug":"raid-on-those-accused-of-attacking-the-police-team-kanpur-news-c-220-1-akb1003-7196-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों के यहां दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों के यहां दी दबिश
Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के कटेही में आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोपी को छुड़ाने में पुलिस कर्मियों से मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मंगलवार रात आरोपियों के घर में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। मगर सफलता नहीं मिली।
कटेही गांव का शरद राठौर लड़की के आत्महत्या दुष्प्रेरण एससी- एसटी मामले में वांछित था। 16 दिसंबर को डेरापुर थाने की पुलिस ने उसे घर से पकड़ कर थाने ले जाने लगी, तभी आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर उसे छुड़ा लिया। घटना में दरोगा अनिल कुमार ने नौ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी शरद राठौर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार रात को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व निरीक्षक अब्दुल कलाम ने टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर आने की सूचना मिली थी। इस पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।