{"_id":"58c1b30c4f1c1b5e3ddc6820","slug":"raid-in-the-knapur-city-raised-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATS के ताबड़तोड़ छापे, सात को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATS के ताबड़तोड़ छापे, सात को उठाया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:26 AM IST
सार
सुबह से देर रात तक दबिशें जारी
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएसआईएस के गुर्गों की तलाश में एटीएस, एसटीएस और पुलिस ने गुरुवार को भी शहर में छापेमारी की। सुबह से देर रात तक छापेमारी चलती रही। टीमों ने शहर से सात लोगों को उठाया है। शक के दायरे में आए इन लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
देर रात कई जांच टीमें भारी फोर्स के साथ डिप्टी पड़ाव स्थित गुरबत उल्ला पार्क के पास रहने वाले मोबाइल शॉप मालिक अजहर के घर पहुंची और इलाके को घेरकर आस-पास के घरों की तलाशी ली। रहमानी मार्केट, किदवईनगर, बाबूपुरवा में भी छापे पड़े। एटीएस और पुलिस ने रेलबाजार, नौबस्ता के मछरिया, बाबा नगर, उस्मानपुर, बर्रा-दो, चमनगंज, अनवरगंज के लाटूश रोड, डिप्टी पड़ाव, कल्याणपुर के रोशन नगर, रावतपुर, चकेरी के कोयला नगर, जाजमऊ, मनोहर नगर, सनिगवां, श्याम नगर, सीसामऊ के प्रेम नगर, कोहना के कटरी इलाके, बेकनगंज समेत कई स्थानों पर आतिफ से जुड़े युवकों की तलाश में दबिशें दीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेलबाजार क्षेत्र से एक शख्स समेत पूरे शहर से सात लोगों को उठाया गया है।
इनको दूर-दराज की चौकियों में रखकर पूछताछ की जा रही है। उधर, एटीएस टीमों ने हमीरपुर, कन्नौज, उन्नाव और फतेहपुर समेत कई जिलों में भी छापेमारी की है। कुछ लोगों के पकड़े जाने की भी सूचना है।