फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rahul Gandhi will not back down even if he has to go to jail in the National Herald case: Ragini Nayak

नेशनल हेराल्ड मामले में जेल जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे राहुल गांधी : रागिनी नायक

Wed, 23 Apr 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will not back down even if he has to go to jail in the National Herald case: Ragini Nayak
तिलक हाल में प्रेस वार्ता करती कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक साथ में संदीप शुक्ला  - फोटो : संवाद
कानपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच में आरोपी बनाए गए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए कांग्रेस लामबंद हो गई है। इसके विरोध में पार्टी देशव्यापी कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को महानगर पहुंचीं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में यदि जेल जाना पड़ा तो भी राहुल गांधी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने उस जेल का वीडियो देखा था, जहां पं. जवाहर लाल नेहरू रहे थे। उसे देख कर उन्होंने कहा था कि अब मुझे भी जेल जाना पड़ सकता है, लेकिन हम कानूनी सहारा लेंगे और जीतेंगे। रागिनी ने नेशनल हेराल्ड और मनी लाॅन्डि्रंग के मामलों पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि, हम दो तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। पहला कानूनी सहारा ले रहे हैं और दूसरा अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए देशभर के 57 प्रमुख शहरों में जाकर मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। बताया कि इस मामले में सड़क, सदन, संसद और न्यायालय में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बताया कि अभिषेक मनु सिंघवी हमारी तरफ से लड़ेंगे।
विज्ञापन

ईडी का गठन कांग्रेस ने किया फिर इस पर सवाल क्यों के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी का गठन भ्रष्टाचार रोकने के लिए किया गया था, लेकिन यहां इस कानून का गलत तरीके से प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात और बिहार में मजबूत हो रही है। पीएम मोदी और अमित शाह को यही डर सताने लगा है। इसलिए ईडी का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। कहा कि कांग्रेस ने 2002 से 2011 के बीच नेशनल हेराल्ड संस्था को बचाने के लिए बैंक चेक के माध्यम से छोटी-छोटी किस्तों में 90 करोड़ रुपये का भुगतान किया। खराब स्थिति की वजह से नेशनल हेराल्ड के कर्मियों को वेतन मिलने में देरी हुई। ऐसे में मनी लॉन्डि्रंग साबित कर पाना उनके लिए टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागिनी ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 5,422 केस ईडी ने रजिस्टर किए, जिसमें 95 प्रतिशत विपक्षी नेताओं पर केस किए हैं। उसमें से जो पांच प्रतिशत जाकर भाजपा में मिल गए तो वे वहां पवित्र हो गए। मोदी सरकार ने ईडी को अपना इलेक्शन डिपार्टमेंट बना लिया है जो बार-बार प्रतिशोध के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है। हालांकि पंजीकृत मामलों में सिर्फ एक प्रतिशत को ही सजा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed