फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rahul Gandhi reaches Kanpur with Bharat Jodo Nyaya Yatra, takes a dig on Ram Temple and employment

कानपुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी बोले- टाटा, अंबानी, बिड़ला...देश के नए राजा, जानें क्या कहा

Wed, 21 Feb 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

Kanpur News: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है। कहा कि आपको सताया जा रहा है। भर्ती करते हैं, लेकिन पेपर लीक करा देते हैं। युवाओं से कहा जितना चिल्ला सकते हो चिल्लाओ, आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi reaches Kanpur with Bharat Jodo Nyaya Yatra, takes a dig on Ram Temple and employment
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर पहुंची है। यहां से यात्रा पनचक्की चौराहा, नरौना माल रोड चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा गणेश मंदिर होते हुए घंटाघर पहुंचेगी। राहुल की अगवानी के लिए प्रमुख कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारी पहुंचे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान राहुल ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम जातीय जनगणना की जानी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि हम फाइनेंशियल सर्वे कराएंगे। लोगों के पास कितना धन है, हकीकत पता चल जाएगी। टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है। कहा कि आपको सताया जा रहा है। भर्ती करते हैं, लेकिन पेपर लीक करा देते हैं। युवाओं से कहा जितना चिल्ला सकते हो चिल्लाओ, आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

राहुल ने राम मंदिर आयोजन पर कही ये बात
नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि पिछड़े, आदिवासी दलितों को आगे बढ़ाया जाए। राम मंदिर आयोजन में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। वहां आपने अंबानी को देखा, लेकिन दलित-पिछड़ों को नहीं देखा होगा। बता दें कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चुक हुई है। एक ड्रोन भी पकड़ा गया है।

राहुल गांधी की सुरक्षा में पुलिस के साथ रहेगी पीएसी
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक कंपनी पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। कांग्रेस नेता को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि तय मार्ग पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed