{"_id":"5896235a4f1c1bf340e8264f","slug":"rahul-and-akhilesh-rally-today-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कानपुर में जनसभा करेंगे राहुल, अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कानपुर में जनसभा करेंगे राहुल, अखिलेश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी का प्लेन चकेरी में उतरने की सूचना
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार दोपहर दो बजे कानपुर के जीआईसी ग्राउंड लाल इमली चौराहा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सवा 1 बजे पुलिस लाइंस आएंगे, जबकि राहुल गांधी का प्लेन चकेरी में उतरने की सूचना है।
सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने शनिवार को दिन भर तैयारी की। तिलक हाल में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान ने कहा कि जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और सपा के महागठबंधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, संजीव दरियाबादी, महेश दीक्षित, कृपेश त्रिपाठी, कमल जायसवाल, सुबोध वाजपेयी, केके तिवारी, अशोक धानविक, निजामुद्दीन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसी तरह सपा शहर अध्यक्ष फजल महमूद ने भी अपने सहयोगियों के साथ रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई।