{"_id":"5706bbbe4f1c1b5128c81367","slug":"racing-in-sevice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने लगाई नौकरी की ‘दौड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने लगाई नौकरी की ‘दौड़’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
श्याम नगर पीएसी ग्राउंड में दौड़ लगातीं महिला अभ्यर्थी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। श्याम नगर पीएसी ग्राउंड में गुरुवार से महिला सिपाही भर्ती दौड़ शुरू हो गई। 13 तारीख तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन 800 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 649 ही पहुंचीं और 495 सफल रहीं। भर्ती की फिजिकल परीक्षा में लड़कियों को सिर्फ दौड़ लगानी है। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई दौड़ अलग-अलग ग्रुपों में साढ़े बारह बजे तक चली। भर्ती बोर्ड मेंबर सीओ कलक्टरगंज ममता कुरील ने बताया कि शुक्रवार को 1000 और 13 तारीख तक 1200 अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। इस दौरान भर्ती बोर्ड मेंबर एसडीएम बृजकिशोर, डॉ. अबू तलहा भी मौजूद रहे।
पैरों में सेंसर चिप, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद दौड़
पूरा पीएसी ग्राउंड पांच सीसीटीवी और दो हैंडीकैम की निगरानी में है। दौड़ की प्रक्रिया पर कोई उंगली न उठा सके इसके लिए अभ्यर्थियों के दोनों पैरों में सेंसर चिप लगाई जा रही है। पहले सिर्फ एक पैर में ही चिप लगाई जाती थी। दौड़ ट्रैक पर दो जगह मैग्नेटिक शीट बिछाई गई है। इस शीट पर जब सेंसर चिप से लेंस पर पैर पड़ते हैं तब एक चक्कर की ऑटो रिकार्डिंग हो जाती है। अभ्यर्थियों के ऑनलाइन डाटा, बायामेट्रिक (अंगूठे, आंखों की पुतलियां) के मिलान के बाद ही उन्हें चेस्ट नंबर दिया गया।
2400 मीटर की दौड़ 11 मिनट में करनी है पूरी
दौड़ की परीक्षा 200 नंबर की है। 400 मीटर ग्राउंड के 16 मिनट में छह चक्कर लगाने वाली अभ्यर्थी को पास माना जाएगा। 11 मिनट में 6 चक्कर लगाने वाली अभ्यर्थी को पूरे 200 नंबर मिलेंगे। 11 मिनट के बाद हर पंद्रह सेकेंड पर 4 नंबर कम होते जाएंगे। बोर्ड मेंबर ममता कुरील ने बताया कि कई अभ्यर्थियों ने 11 मिनट में दौड़ पूरी कर ली। इससे साबित होता है लड़कियों ने अच्छी तैयारी की थी।