{"_id":"6a4434dd0b2809a2760265d0","slug":"rachit-ekadash-and-anandeshwar-eleven-to-clash-for-the-title-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150807-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रचित एकादश और आनंदेश्वर इलेवन में आज होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रचित एकादश और आनंदेश्वर इलेवन में आज होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
कानपुर। रचित एकादश और आनंदेश्वर इलेवन की टीमें प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को दोनों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। पहले सेमीफाइनल में रचित एकादश ने स्मैश इलेवन को 87 रन और आनंदेश्वर इलेवन ने मोरिया इलेवन को एक विकेट से पराजित किया।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में रचित इलेवन ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाए। कार्तिक ने 56 और अथर्व ने 51 रन की शानदार पारी खेली। अनुभव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मैश एकादश की टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए कार्तिक और देवेश को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
दूसरे सेमीफाइनल में मोरिया इलेवन की टीम 24.1 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आनंदेश्वर इलेवन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 24वें ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज की। आनंदेश्वर की ओर से पांच विकेट झटकने वाले चाइनामैन गेंदबाज सिद्धांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।