फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Race 1 held at 6 pm, 15 unconscious

6 बजे की दौड़ 1 बजे कराई, 15 बेहोश

Tue, 24 May 2016 01:05 AM IST
amarujala bearo
amarujala bearo Updated Tue, 24 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Race 1 held at 6 pm, 15 unconscious
दौड़ के दौरन बेहोश हुए अभ्यर्थी। - फोटो : amarujala
सुरजीत तिवारी
विज्ञापन

कानपुर। श्यामनगर पीएसी ग्राउंड पर सोमवार को पुलिस भर्ती दौड़ निर्धारित समय सुबह 6 बजे के स्थान पर दोपहर 12:55 पर कराई गई। इस कारण कड़ी धूप में दौड़ रहे 15 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए। कुछ को ऑक्सीजन देकर कांशीराम अस्पताल भेजा गया। बाकी का उपचार मैदान पर किया गया। पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। अव्यवस्थाओं से आक्रोशित तमाम अभ्यर्थियों ने दौड़ का बहिष्कार कर दिया।
37वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड पर अप्रैल से पुलिस भर्ती के लिए दौड़ चल रही है। विशेष कारण (परीक्षा, शादी, बीमारी) से वंचित अभ्यर्थियों की दौड़ सोमवार को कराई गई। दौड़ 4800 मीटर की होती है जिसे 12 चक्कर लगाकर पूरा करना होता है। मैदान में इंट्री के लिए सोमवार तड़के से लंबी लाइन लगी थी। आस-पास के जिलों के करीब 800 अभ्यर्थी आए थे। सुबह 6 बजे ट्रैफिक सीओ रणविजय सिंह (सदस्य मुख्य दल सीधी भर्ती -15) पहुंचे तो उन्हें अभिभावकों, अभ्यर्थियों ने घेर कर विरोध किया। कहा कि पहले मेडिकल, परीक्षा संबंधी प्रपत्र आदि के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया था। रविवार सुबह चस्पा हुई सूची से जानकारी मिली। दूर से आने वाले लोग अचानक शर्तों को कैसे पूरा कर सकते हैं। इसे पहले स्पष्ट करना चाहिए था। विरोध और शोरगुल चलता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद दोपहर तक दौड़ ही शुरू नहीं कराई गई। दोपहर करीब एक बजे अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, तब तक धूप और गरमी चरम पर थी। इस कारण अरविंद, राजकुमार, धीरज, शिव प्रकाश, श्याम सुंदर, ओमवीर, रामपाल, प्रवीन कुमार, श्रवण समेत करीब 15 अभ्यर्थी बेहोश हो गए। 
विज्ञापन

साहब मेरे भाई को बचा लो ...
दौैड़ के पहले राउंड में मथुरा निवासी अभ्यर्थी धीरज गश खाकर ट्रैक पर गिर गया। यह देख यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी हरवीर सिंह दौड़ पड़ा। रोता बिलखता पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों से भाई को बचाने की फरियाद कर दहाड़े मार-मारकर रोने लगा। बोला साहब यह मेरा भाई है। मर जाएगा, इसे बचा लो। बाद में वह भाई को एंबुलेंस से लेकर कांशीराम अस्पताल गया। उसे बचाने में साथ दौड़ रहे चचेरे भाई की दौड़ भी बीच में छूट गई। भाई की हालत देखकर वह भ्‍ाी भर्ती में नहीं दौड़ा और उसकी देखरेख मेें लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed