{"_id":"5cfd4d45bdec220709711695","slug":"pwd-worker-s-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, पटियाला में तैनात पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, पटियाला में तैनात पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर्मी चंद्रपाल की फाइल फोटो, उन्नाव हरदोई रोड स्थित पुलिया जहां हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे पंजाब के पटियाला में तैनात पीडब्ल्यूडी कर्मी की बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोनिवि की लापरवाही से लगभग रोजाना हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है।
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पापरि के मूल निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र रंजीत पंजाब के पटियाला में पीडब्ल्यूडी विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी के साथ गांव आए थे। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम गौरी निवासी साढ़ू मुंशीलाल के बेटे पवन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व वह गांव आए थे।
शनिवार रात वह परिजनों के साथ शादी में शामिल होने माखी थाना क्षेत्र के बरमौला गांव गए हुए थे। देर रात वह बाइक से अकेले वापस अपने घर जा रहे थे। उन्नाव- हरदोई मार्ग पर ग्राम जटपुरवा के मोड़ पर निर्माणाधीन पुलिया के पाइप से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जब तक अस्पताल भेजती तब तक उनकी मौत हो गई। भाई बलराम के अनुसार चंद्रपाल पत्नी सावित्री के साथ शादी में शामिल होने आए थे। जबकि बेटा बबलू (22) व बेटी निशा (20) पटियाला में ही हैं।