फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   put the lock on the University gate, WORK stopped

यूनिवर्सिटी गेट पर ताला डाला, काम ठप

Sat, 04 Jul 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
put the lock on the University gate, WORK stopped
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2014-15 में फेल होने से नाराज स्टूडेंटों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर ताला डालकर तीन घंटे (सुबह 11 से दोपहर दो बजे) तक कामकाज ठप रखा। हंगामे से पूरी व्यवस्था चौपट रही। एक भी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी या स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के अंदर, बाहर नहीं आ-जा सका।
विज्ञापन


इस बवाल से जीटी रोड पर भी भीषण जाम लगा, जिससे राहगीरों को दिक्कत हुई। मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने वाले स्टूडेंटों को भी निराश लौटना पड़ा। डीएवी पीजी कॉलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर बॉटनी के 79 फीसदी स्टूडेंट फेल हो गए हैं। यहां 182 स्टूडेंट हैं, जिनमें से 38 पास हुए हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर स्टूडेंट सेकेंड, थर्ड डिवीजन से पास हैं। जो स्टूडेंट फेल हैं, उनमें ज्यादातर को दो-दो पेपर में जीरो मिले हैं। पीपीएन, क्राइस्ट चर्च, महिला महाविद्यालय, एएनडी कॉलेज और हरसहाय कॉलेज के स्टूडेंटों के रिजल्ट भी खराब आए हैं। इससे नाराज होकर ही करीब 200 स्टूडेंट शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबने कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन से मुलाकात करने और खराब रिजल्ट दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कुलपति से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे स्टूडेंटों का गुस्सा भड़क गया। सभी यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर आए और मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने लगे।

मुख्य द्वार बंद करके उसमें ताला डाल दिया। मामले को लेकर स्टूडेंट और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मारपीट की भी नौबत आई लेकिन कल्याणपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया। बाद में पुलिस ने कुलपति से बात की और स्टूडेंटों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलने गया।

धरना प्रदर्शन में शामिल अनुज कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंशिका बाजपेयी और मोनिका ने बताया कि कुलपति ने सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया है, इसलिए आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। प्रशासन सिर्फ इतना कह रहा है कि जिन स्टूडेंट को जीरो मिले हैं, उनकी कॉपियों की रेंडमाइज चेकिंग कराई जा सकती है।

यदि कॉपी जांचने में किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो सुधार की कोशिश होगी। यूनिवर्सिटी में दोबारा कॉपी जांचने की व्यवस्था नहीं है। सभी स्टूडेंट की कॉपी दोबारा नहीं जांची जा सकती है। बहरहाल, कुलपति से मिलने के बाद स्टूडेंटों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।


साथ ही कहा है कि अब स्टूडेंटों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कॉपी दोबारा जंचवाने की मांग करेगा। इस पर बात नहीं बनी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed