फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pushya Nakshatra: Buyers flocked to the markets, business worth Rs 20 crores

पुष्य नक्षत्र: बाजारों में उमड़े खरीदार, 20 करोड़ का हुआ कारोबार, देर रात तक रही रौनक

Thu, 24 Oct 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

Kanpur News: पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए देर रात तक बाजारों में रौनक रही। युवाओं को एंटिक रोज गोल्ड भाया। ज्वैलरी के अलावा ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खूब बिके।

विज्ञापन
Pushya Nakshatra: Buyers flocked to the markets, business worth Rs 20 crores
ज्वैलरी की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त के चलते गुरुवार को शहर की प्रमुख बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटम और गाड़ियों की खरीद के अलावा धनतेरस के लिए बुकिंग भी कराई गई। त्योहार के अलावा सहालग के लिए भी खरीदारी हुई। सराफा बाजारों में हल्के वजन की डिजाइनर ज्वैलरी खूब बिकी। कुल मिलाकर 20 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


टैंपल ज्वैलरी में छाई राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की डिजाइन
शादियों के लिए टैंपल ज्वैलरी खूब पसंद की गई। इसमें राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की बनावट के सेट खूब बिके और बुक भी हुए। इसके अलावा प्लेन सोने के सेट, कुंदन, मीनाकारी व रजवाड़ा आदि डिजाइनें भी ग्राहकों की पसंद बनीं। इसी तरह डायमंड की नई डिजाइनें, चौकोर, दिल, पान आदि के आकार के पेंडेंट भी ग्राहकों भाए। चांदी में लैंप लाइट, भगवान की मूर्तियों की बिक्री भी हुई। इस बार सोने के सिक्कों से ज्यादा हल्के वजन की चेन, अंगूठी की मांग रही।
विज्ञापन



वाहन, इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम खुलते ही ग्राहक उमड़ पड़े। धनतेरस के लिए छह सौ से ज्यादा कार, बाइकों की बुकिंग हुई। इसके अलावा बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स व फर्नीचर बाजार भी गुलजार रहे। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की खरीदारी की। शहर के बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा, माल रोड, नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट, पीरोड- सीसामऊ, फजलगंज, गोविंद नगर, साकेत नगर, किदवई नगर में भीड़ रही। ऑटोमोबाइल के शोरूमों से एसयूवी, मिड एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों की डिलीवरी अधिक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की महंगाई का असर ज्यादा नहीं रहा। मध्यम वर्गीय के बीच हल्के वजन वाली ज्वैलरी की बिक्री अच्छी हुई। इसके साथ ही 22 और 18 कैरेट की खूब मांग रही। - विवेक गुप्ता, निदेशक लालपुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स बिरहाना रोड

सोना महंगा हुआ तो लोगों में प्लेन सोने के गहनों की मांग बढ़ी है। डायमंड की खरीदारी भी लोगों ने की है। डेढ़ लाख तक के लाइटवेट डायमंड ज्वैलरी की मांग खूब रही। - राजेंद्र अग्रवाल, निदेशक सोना चांदी शोरूम

चांदी के बर्तन और शोपीज की बिक्री ज्यादा हुई। त्योहारों के मद्देनजर लोगों ने बुकिंग भी कराई है, जिसमें विंटेज कार, ऊंट गाड़ी आदि चांदी के उत्पाद भी नए आए हैं। इन सबकी मांग ज्यादा रही। - रवि कपूर, निदेशक केज ज्वैलर्स

एंटिक रोज गोल्ड युवाओं को ज्यादा भा रहा है, जो कि लाइटवेट है और रोजाना ऑफिस वगैरह में पहनने के साथ ही शादी और पार्टियों के लिए भी काफी मांग पुष्य नक्षत्र में हुई है। - मोहन अग्रवाल, निदेशक श्री मोहन ज्वैलर्स

गुरुवार को गाड़ियों की बिक्री और बुकिंग दोनों खूब हुई है। लोगों ने अपने पसंदीदा मॉडल व रंगों की गाड़ियों की खरीदारी की है। - वरद रस्तोगी, निदेशक नटराज यमहा


पुष्य नक्षत्र के मौके पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, फ्रिज, ओवेन, एलईडी, वॉशिंग मशीन जैसे तमाम उत्पादों की खरीदारी की है। इस बार बाजार पिछले वर्ष से ज्यादा अच्छा होने की उम्मीद है। - दिनेश सिंह, फ्रेंड डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed