फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   purushottam express due to accident have survived

...और इस तरह होते-होते बचा कानपुर में बड़ा रेल हादसा

Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
purushottam express due to accident have survived
डेमो पिक
दिल्ली हावड़ा रेल लाइन कंचौसी के रानेपुर फाटक के पास अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग अचानक खुल गई। कपलिंग छूटने के कारण इंजन बोगियां छोड़कर पांच किलो मीटर आगे निकल गया। इसकी सूचना रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।  स्टेशन मास्टर कंचौसी की सूचना पर चालक ने इंजन पीछे लाकर ट्रेन में जोड़ा तब जाकर ट्रेन आगे की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान करीब दो घंटे तक अप लाइन का यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


पुरी से नई दिल्ली जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपनी तेज रफ्तार से चली जा रही थी। ट्रेन जैसे ही कानपुर देहात झींझक के पास बने रानेपुर फाटक के पास पहुंची तभी इंजन की कपलिंग खुलने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। बोगियां वहीं रह गई और इंजन वहां से दौड़ते हुए करीब 5 किमी आगे निकल गया। इसके कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। ट्रेन अचानक रुकने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का इंजन जैसे ही कंचौसी स्टेशन पार कर रहा था  तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक एमएस सिद्दीकी की इंजन पर नजर पड़ी तो उन्होंने वॉकी टाकी से संपर्क कर चालक को सूचना दी। इसके बाद चालक ने बिझाही फाटक के पास इंजन को रोक लिया और  इंजन पीछे करके लाया गया। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टाप द्वारा खुली कपलिंग जोड़ने के बाद ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अप की महाबोधि सुपरफास्ट एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह से गोरखधाम एक्सप्रेस खनपुरवा फाटक के पास, श्रमशक्ति सुपरफास्टर एक्सप्रेस अंबियापुर स्टेशन के पास रोकी गई। झींझक के स्टेशन अधीक्षक झींझक आरआर मीणा ने बताया कि अप लाइन की पुरुषोत्तम एक्स प्रेस में इंजन की कपलिंग खुलने के कारण रात 12 बजकर 20 मिनट  से 2 बजकर 10 मिनट तक करीब एक घंटे 50 मिनट तक अप लाइन का याता यात ठप रहा।  ट्रेन का इंजन बैक करके बोगियों के पास पहुंचने पर उसे जोड़ कर ट्रेन को रवाना किया गया और इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed