फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purnachandra Vidyaniketan won the basketball championship title.

Kanpur News: पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने जीता बास्केटबाल चैंपियनशिप का खिताब

Sun, 26 Jul 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Purnachandra Vidyaniketan won the basketball championship title.
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल की टीम ने सीबीएसई अंडर-19 बालिका बास्केटबाल क्लस्टर-4 चैंपियनशिप का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता लखनऊ में हुई। इस जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्णचंद्र ने रानी लक्ष्मी बाई सेंक्टर-14 को 26-2 से पराजित किया, जबकि दूसरे में एसकेडी लखनऊ को 27-14 से मात दी। तीसरे मैच में रानी लक्ष्मी बाई सेंटर-सी को 36-18 से हराया। फाइनल में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ को 18-13 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्राचार्य राकेश उपाध्याय और बास्केटबॉल कोच विनय कुमार पांडेय ने टीम को बधाई दी। पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन की टीम अब सीबीएसई अंडर-19 बालिका राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में क्लस्टर-4 का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 20 से 26 सितंबर तक बिहार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed