फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purnachandra Vidyaniketan became champion in bench press competition

Kanpur News: बेंच प्रेस प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बना चैंपियन

Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Purnachandra Vidyaniketan became champion in bench press competition
बेंच प्रेस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : विद्यालय
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बर्रा-2 में हुई दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 21 अंक के साथ मेजबान विद्यालय विजेता बना। प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल राउंड के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
विज्ञापन


अंतिम दिन 74 किलो भार वर्ग में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया ने स्वर्ण, ऑक्सफोर्ड स्कूल के रिषभ
त्रिपाठी ने रजत और गुलमोहर स्कूल के मयंक ने कांस्य पदक जीता। 83 किलो भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के रिषभ ने स्वर्ण, गुरुनानक पब्लिक स्कूल क देवऋषी ने रजत और केआर एजुकेशन सेंटर के धैर्य वर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


93 किलो भार वर्ग में गुलमोहर स्कूल के आदित्य सिंह ने स्वर्ण, केआर एजुकेशन सेंटर के अरिहंत सिंह ने रजत और दयानंद दीनानाथ के अंश पांडेय ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 21 अंक के साथ पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन चैंपियन, 19 अंक के साथ गुरुनानक पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। बेस्ट लिफ्टर का खिताब आक्सफोर्ड के दानिश खान को मिला। विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, मोती लाल, मो. शिबली, जितेंद्र, मृदुला अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, दीप्ती अवस्थी, शिवलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed