फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Puri Peethadheeshwar interacts with people at Divya Dharma Sabha in Mahoba

Mahoba: दिव्य धर्म सभा में पुरी पीठाधीश्वर का लोगों से संवाद, बोले- वेदों की महत्ता को नकार नहीं सकता विज्ञान

Thu, 13 Oct 2022 06:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 06:48 PM IST
सार

कबरई कस्बे के विवेकनगर में दिव्य धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती महाराज लोगों से संवाद कर रहे हैं। दूसरे दिन उन्होंने कहा कि विज्ञान वेद-पुराण की महत्ता को नकार नहीं सकता है।

विज्ञापन
Puri Peethadheeshwar interacts with people at Divya Dharma Sabha in Mahoba
कबरई में दो दिवसीय प्रवास के दौरान बोलते पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा के कबरई कस्बा कबरई में दो दिवसीय प्रवास पर आए पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने दिव्य धर्म सभा में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का युग है। विज्ञान भी सनातन धर्म की देन है। विज्ञान वेद-पुराण की महत्ता को नकार नहीं सकता।

विज्ञापन

धर्म सभा में पुरी पीठाधीश्वर ने धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, राष्ट्रीयता, हिंदुत्व और हिंदू राज्य जैसे मुद्दों पर बात की। कहा कि भारत में निवास करने वाले सभी नागरिकों के पूर्वज हिंदू हैं और सनातन धर्म से पोषित हैं। उन्हें अपने अतीत का स्मरण कराकर वापस लाना होगा।
विज्ञापन

भारत में बढ़ रहे अंग्रेजी भाषा के चलन पर उन्होंने कहा कि देश में 40 फीसदी जनता हिंदी भाषा बोलती है। हिंदी में ही संस्कृत का समावेश है। वेद व पुराण का हिंदी संस्करण सनातन धर्म को सही तरीके से परिभाषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार व विचार पैदा करें।

आज की व्यवस्था में जो कुछ है, उसमें से अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन धर्म और राष्ट्ररक्षा के लिए है। अंतिम सांस तक भारतवर्ष के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदीप पाठक, प्रभात पाठक, किशन पाठक, प्रकाश मिश्रा, अमित पाठक आदि ने गुरू दीक्षा ग्रहण की।

हिंदू राष्ट्र के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा
पहले दिन धर्म सभा में पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति को दस व्यक्तियों को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे न रहें। अपनी समस्याओं को मिलकर आपस में निराकरण करें।

80 फीसदी स्वयं के भरोसे, 16 फीसदी राज्य सरकार और चार फीसदी समस्याएं केंद्र से निस्तारित होती हैं। बताया कि आज जो कंप्यूटर युग चल रहा है। उस कंप्यूटर का आविष्कार भी पुरी पीठ की देन हैं। पुरी पीठ के 143वें शंकराचार्य ने वैदिक गणित की रचना की थी। उसी के तीन सूत्रों के आधार पर अंग्रेज शिष्यों ने आगे का अनुसंधान कर कंप्यूटर का आविष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed