फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purchase will be done after checking rice from paddy sample

धान के नमूना से चावल की जांच के बाद होगी खरीद

Wed, 10 Nov 2021 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Purchase will be done after checking rice from paddy sample
अकबरपुर क्रय केंद्र पर धान नमूना से निकाले चावल की तौल करता कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद में क्रय केंद्रों पर धान के नमूना से चावल निकासी की जांच कराकर ही खरीद की जाएगी। अकबरपुर में उपमंडी स्थल पर किसान धान का नमूना लेकर पहुंचे तो पहले चावल निकाल कर जांच की गई। एक किसान का धान रिजेक्ट किया गया।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद में चावल की निकासी 67 फीसदी होने का नियम है। चावल निकासी मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर धान रिजेक्ट किया जाएगा। धान गीला होने पर क्रय केंद्र पर किसान इसे सुखा सकता है। अकबरपुर में खाद्य विभाग के उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर बुधवार को 10 किसान धान का नमूना लेकर पहुंचे। यहां धान के नमूना से चावल निकाल कर जांच की गई। अधिकांश धान के नमूना से मानक के अनुरूप चावल निकला। इसपर तौल के लिए सहमति दी गई। वहीं, एक किसान के धान के नमूना से दो बार चावल निकालकर जांच की गई। चावल निकासी का मानक पूरा नहीं करने पर धान रिजेक्ट कर दिया गया। यहां किसानों को टोकन भी दिए गए।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि अब तक 160 से अधिक किसानों को टोकन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed