फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Purchase of 50 quintals of rice made the previous day

Kanpur News: पहले दिन हुई 50 क्विंटल धान की खरीद

Sat, 01 Nov 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 50 quintals of rice made the previous day
इटावा। जिले में शनिवार से सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो गई। ग्राम गंगोरा बझेरा के किसान विनोद यादव ने नवीन मंडी क्रय केंद्र पर पहुंच कर 26 क्विंटल धान तुलवाया। हालांकि अभी मौसम में बदलाव के चलते धान की कटाई थमी हुई है। जिले में धान की खरीद के लिए 29 केंद्र बनाए गए है। जिनपर 19 हजार एमटी धान की खरीद की जानी है। पहले दिन जिले के दो केंद्रों पर लगभग 50 क्विंटल धान की खरीदा गया। बचे हुए 27 केंद्रों पर पहले दिन कोई किसान नहीं पहुंचा। पहले दिन धान बेचने आए किसानों का विभाग की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि शनिवार से जिले के 29 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई। अभी हाल ही में बारिश हुई है, इसलिए जिले में धान की कटाई का काम रुका हुुआ है। मौसम खुलने के बाद ही केंद्रो पर धान की आवक बढ़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed