फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Puller fell from tractor, crushed to death by trolley

Kanpur News: ट्रैक्टर से गिरा पल्लेदार, ट्रॉली से कुचलकर मौत

Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Puller fell from tractor, crushed to death by trolley
अकबरपुर थाना में हंगामा करते लोग।  - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर तिवारीपुर के पास गुरुवार रात को तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरा पल्लेदार ट्रॉली के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को अकबरपुर थाना में रखकर हंगामा करने के साथ हाईवे जाम करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र रामबाबू अकबरपुर मंडी समिति में पल्लेदारी करते थे। शुक्रवार रात 8:30 बजे के करीब वह साथियों संग ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर फ्लोर मिल जा रहे थे। हाईवे पर तिवारीपुर के पास पहुंचने पर वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। गेहूं लदी ट्रॉली का टायर ऊपर से गुजर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। जानकारी पर पिता रामबाबू, मां मुन्नी देवी, पत्नी संगीता रोने लगीं।
विज्ञापन

रामबाबू ने बताया कि बेटा पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटे राज (5) व यश (3) हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को अकबरपुर थाना लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस कर्मियों से बहस भी हो गई। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने गुस्साए परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




...............

हंगामा करने पर पर तीन नामजद समेत 150 पर रिपोर्ट
पल्लेदार की मौत के बाद शव अकबरपुर थाना में हंगामा के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। अकबरपुर चौकी प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि कृपालपुर निवासी सफाई कर्मी सोनू के उकसावे में आकर अजीत, कानपुर निवासी अनुज व 150 अज्ञात लोगों ने थाना परिसर में हंगामा किया। इससे सरकारी कार्य में बाधा आई। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

............

वीडियो से होगें उपद्रवियों के चेहरे प्रमाणित
अकबरपुर थाना में हंगामा करने व पुलिस कर्मियों से नोकझोंक के दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा उपद्रवियों के वीडियो बनाए हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि वीडियो ग्राफी के जरिए उपद्रवियों के चेहरे प्रमाणित किए जा रहे हैं। हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed