{"_id":"5fda48ff8ebc3e3eae6ee85a","slug":"pulis-ke-lie-siradard-bane-laapata-43-histreesheetar-kanpur-news-knp6003265112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए सिरदर्द बने लापता 43 हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के लिए सिरदर्द बने लापता 43 हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं लापता 43 हिस्ट्रीशीटर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि यह पंचायत चुनाव के दौरान आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर माहौल को खराब कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
जिले के सभी थानों में 582 शातिर अपराधियों की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इस साल पुलिस ने मौत के बाद तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट फाइल बंद कर दी। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों को चिह्नित कर नए 86 लोगों पर हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की गई है। जिले में नये साल में पंचायत चुनाव कराने के आसार हैं। इससे पुलिस ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मेहनत शुरू कर दी है। हाल में सत्यापन करने पर पुलिस अधिकारियों को मालूम हुआ कि करीब 43 हिस्ट्रीशीटर जिले से लापता हैं।
पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि कहीं यह सक्रिय होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम तो नहीं दे रहे। ऐसे में यह पंचायत चुनाव में दखल देकर माहौल खराब कर सकते हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जा रहा है। घर-घर जाकर पुलिस पड़ताल कर रही है। आपराधिक वारदातों में संलिप्त होने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग लापता चल रहे हैं। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
जिले में थानावार हिस्ट्रीशीटर
थाना हिस्ट्रीशीटर
कन्नौज कोतवाली 103
छिबरामऊ कोतवाली 91
गुरसहायगंज कोतवाली 75
तिर्वा कोतवाली 51
तालग्राम थाना 41
सौरिख थाना 70
इंदरगढ़ थाना 62
ठठिया थाना 48
विशुनगढ़ थाना 41