फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pukhrayan's Parth Bansal got a call from ISRO for internship.

Kanpur News: पुखरायां के पार्थ बंसल को इंटर्नशिप के लिए इसरो से आया बुलावा

Thu, 09 Nov 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pukhrayan's Parth Bansal got a call from ISRO for internship.
पुखरायां। बीटेक की पढ़ाई कर रहे पुखरायां कस्बा निवासी पार्थ बंसल को इंटर्नशिप के लिए इसरो में चयन किया गया। इस जानकारी पर परिवार के लोगों में खुशी है। पार्थ ने कक्षा आठ में पढ़ने के समय पार्किसंस बीमारी से ग्रसित दादी के लिए लेजर छड़ी का आविष्कार किया था, जो उनके चलने में सहायक हुई। जिसे भारत में पेटेंट मिल चुका है। इस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उसे पुरस्कृत कर चुके हैं।
विज्ञापन

पार्थ बंसल इस समय एमिटी नोएडा में बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) , में प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए बुलावा आते ही पार्थ के पिता संदीप बंसल समेत परिजन खुश हैं। पार्थ जनवरी से जून 2024 तक हैदराबाद में रिमोट सेंसिंग पर आधारित दिए गये एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। कक्षा आठ में पढ़ते समय लेजर छड़ी का आविष्कार करने पर राष्ट्रपति भवन में सात नवंबर 2016 को प्रतिष्ठित इग्नाइट अवार्ड से नवाजा गया था। पार्थ ने साधारण छड़ी में लेजर लाइट लगा कर एक आभासी रुकावट को पैदा किया जिससे उसकी दादी पुनः चलने में समर्थ हो गई थीं। जिनका इलाज करने वाले मेदांता के डॉक्टरों ने इसकी प्रशंसा की और दूसरे अन्य रोगियों को इसे प्रयोग में लाने की सलाह देने लगे। कोरोना काल में भी बचाव के लिए कुछ उपकरण बनाए। पार्थ ने बताया कि बचपन से ही अंतरिक्ष से संबंधित बातों को जानने, लिखने पढ़ने और होने वाली घटनाओं को देखने में रुचि रही है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के बारे में सोचा करता था। इसरो से जुड़ कर काम करने को बेहद उत्साहित हूं। यह मौका जैसे एक सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन


आंखों की बीमारी का पता लगाने के लिए बनाई डिवाइस
पार्थ ने बताया कि वह कई नवाचार कर चुके हैं। आंखों की बीमारी का पता लगाने के लिए हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान कानपुर व दिल्ली के साथ मिलकर डिवाइस का निर्माण किया है। जिसे अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान दिल्ली परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed