फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pujari was killed brutaly

मंदिर के सेवादार को ऐसे मारा जैसे जन्मों पुरानी दुश्मनी हो, अमरूद की बगिया में छुपा मौत का रहस्य

Sat, 11 Nov 2017 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
pujari was killed brutaly
गांव गौरापुरा मंदिर के वह स्थान जहां बदमाशों ने सेवादार की हत्या की। - फोटो : अमर उजाला
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौरापुरा में गुरुवार रात को पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सेवादार की सिर कुचलकर की गई हत्या के पीछे कीमती जमीन तो कारण नहीं है। हत्या का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल सका लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी  ने बताया कि जमीन के विवाद के अलावा अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

ठडेश्वर गिरी महाराज आकर रहने  लगे थे

pujari was killed brutaly
मंदिर का वह स्थान जहां पुजारी और सेवादार खाना बना रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे गौरापुरा गांव में दो दशक पहले एक बाबा लवकुश गिरी उर्फ ठडेश्वर गिरी महाराज आकर रहने  लगे थे। तब गांव के प्रधान रहे लाला राम ने उन्हें आश्रम बनाने के लिए ग्राम समाज की करीब नौ बीघा जमीन दे दी थी। गांव के लोगों के सहयोग से वहां पर मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर के पास ही अमरूद का बाग लगा दिया था। मंदिर में आसपास के लोग आते थे। पिछले दिनों इटावा नगर का विस्तार हुआ। गौरापुरा गांव तक लोगों ने प्लॉट खरीदकर अपने मकान बनवाने शुरू कर दिए। इस कारण से वहां की जमीन की कीमत काफी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की निगाह मंदिर की जमीन पर लगी थी

pujari was killed brutaly
गौरापुरा में बना पंचमुखी हनुमान मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के आसपास के खेताें में प्लाटिंग हो चुकी है। लोगों की निगाह मंदिर की जमीन पर लगी थी। कुछ लोग उस जमीन को हथियाने की फिराक में थे। करीब छह माह पहले ठंडेश्वर गिरी महाराज ने समाधि ले ली थी। उसके बाद मंदिर की देखरेख व पूजा-पाठ का काम वहां रह रहे फागुन गिरी ने संभाल ली थी। एक साल से मंदिर में पहलवान आसाराम यादव  भी आने-जाने लगे थे। वह वहां पर कभी कभार रुक भी जाते थे । वह मंदिर में रहकर सफाई आदि का काम करते थे। गुरुवार रात को भी वह मंदिर में ही रुक गए।
विज्ञापन

pujari was killed brutaly
सेवादार आसाराम के भाई अरविंद यादव। - फोटो : अमर उजाला
जब फागुन गिरी व आसाराम अपने लिए खाना बना रहे थे तभी छह सात लोग उधर से आ धमके और दोनों को मारना पीटना शुरू कर दिया। चूंकि आसाराम पहलवानी करते रहे थे इस कारण वह बदमाशों ने भिड़ गए। इसी बीच मौका पाकर पुजारी फागुन गिरी वहां से भाग निकले। बदमाश आसाराम को मारपीट करते हुए अमरूद की बगिया में ले गए और उन्हें सिर कुचल कर हत्या कर दी। अब सवाल उठता है कि बदमाशों ने आसाराम की हत्या क्यों की? उनके नाम तो कुछ नहीं था वह तो केवल सेवादारी करने के लिए जाते थे। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed