{"_id":"9e5f99a3e752134f2b083e86d8712a8a","slug":"public-facility-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे को आईडी देने में जन सुविधा केंद्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को आईडी देने में जन सुविधा केंद्र निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 03 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली की शिकायत पर बंद कराया गया गुप्तार घाट का लोकवाणी केंद्र चलते मिलने के मामले में एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को लोकवाणी केंद्र संचालक को आईडी देने वाले जन सुविधा केंद्र को निलंबित कर दिया है। वहीं, लोकवाणी केंद्र चलाने वाले संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया गया है।
वसूली की शिकायतों पर जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने पीके इंटरप्राइजेज फर्म का लोकवाणी केंद्र बंद करा दिया था। 20 अप्रैल को अमर उजाला टीम को यह केंद्र चलता मिला था।
इस केंद्र पर हजारों तहसील प्रमाणपत्र रखे थे। एक लड़का कंप्यूटर पर फार्म अपलोड कर रहा था। बगल में केंद्र संचालक प्रदीप भी बैठा था।
शाम को जब इस मामले पर वर्जन लेने के लिए एडीएम फाइनेंस को फोन किया गया तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर केंद्र सील करा दिया था।
अब जांच में खुलासा हुआ है कि प्रदीप ने रुद्र प्रकाश के जन सुविधा केंद्र की आईडी ले रखी थी। उसी के सहारे बंद लोकवाणी केंद्र को चला रहा था। एडीएम फाइनेंस ने रुद्र प्रकाश का जन सुविधा केंद्र निलंबित कर दिया है। अब प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।