फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Public awareness was created in the task force meeting of Beti Bachao Beti Padhao

Kanpur News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टास्कफोर्स बैठक में किया जनजागरण

Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Public awareness was created in the task force meeting of Beti Bachao Beti Padhao
बरौर। विकास खंड मलासा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लॉक टास्कफोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक मलासा के खंड विकास अधिकारी संजय कनौजया ने मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य की जानकारी दी। कहा कि बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन-पोषण करने, परिवार की देखरेख पाने, प्रतिष्ठा के साथ रहने, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाने के उद्देश्य से मुख्य चार बिन्दुओं स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व सुरक्षा के लिए सभी जगह बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है।
वहीं, जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव ने संकल्प-हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत 10 दिवसीय कार्यक्रम की थीम पॉक्सो अधिनियम पर जानकारी दी। बताया कि यह कानून न केवल बच्चों को यौन अपराधों से बचाता है, बल्कि समाज में बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। जघन्य अपराधों को रोकने में मदद करता है। यह सुनिश्चित करता है कि पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों को उचित दंड मिल सके।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में जागरूक किया। सहायक लेखकार महेंद्र श्रीवास्तव ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना के सबंध में जानकारी दी। टोल फ्री नंबरों के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed