फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pt. Deendayal, Mantora, Doon, and Vinyas Schools Reach Semifinals of Kho-Kho Tournament

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे पं. दीनदयाल, मंटोरा, दून व विन्यास स्कूल

Sat, 25 Apr 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal, Mantora, Doon, and Vinyas Schools Reach Semifinals of Kho-Kho Tournament
खो-खो मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : विद्यालय
कानपुर। बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) खो-खो प्रतियोगिता में शुक्रवार को 19 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल, मंटोरा पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल और विन्यास पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब पहला सेमीफाइनल पं. दीनदयाल उपाध्याय बनाम मंटोरा पब्लिक स्कूल और दूसरा दून इंटरनेशनल स्कूल बनाम विन्यास पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले उद्घाटन सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने दीप जलाकर किया। पहले मैच में एनएलके एकेडमी ने स्कॉलर मिशन स्कूल को और दूसरे मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने एमआर जयपुरिया स्कूल को हराया। तीसरे में सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को और चौथे मैच में विन्यास पब्लिक स्कूल ने जय नारायण विद्या मंदिर को पराजित किया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने गुरु नानक मॉडर्न स्कूल को हराया। छठे मैच में सीएचएस ने द चिंटल्स स्कूल को हराया। सातवें मैच में मंटोरा पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला। वहीं आठवें मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने एनएलके एकेडमी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौवें मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को और 10वें मैच में सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने गार्डेनिया पब्लिक स्कूल को हराया। 11वें मैच में विन्यास पब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला। 12वें मैच में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने सनातन धर्म स्कूल को और 13वें मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने सीएचएस जैनपुर को मात दी।


14वें मैच में मंटोरा पब्लिक स्कूल ने डीपीएस कल्याणपुर को पराजित किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक आरती कटियार, सीनियर कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी मौजूद रहे। संचालन रोहित सोनकर और ऋचा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed