फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Psychiatrists offer tips on staying healthy, saying postpartum hormonal imbalances can cause anxiety.

Kanpur News: मनोरोग विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके, कहा-प्रसव के बाद हार्मोंस घटने से होती बेचैनी

Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Psychiatrists offer tips on staying healthy, saying postpartum hormonal imbalances can cause anxiety.
जच्चा बच्चा अस्पताल में स्क्रीनिंग में माैजूद चिकित्सक व अन्य।  - फोटो : स्रोत : जीएसवीएम
कानपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरुवार को जच्चा-बच्चा के स्क्रीनिंग कैंप में प्रसव के बाद होने वाली मानसिक दिक्कतों के संबंध में जानकारी दी गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि प्रसव के बाद हार्मोंस घटने लगते हैं। इनमें प्रसवोत्तर ब्लूज या बेबी ब्लूज, प्रसवोत्तर अवसाद, प्रसवोत्तर मनोविकार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कैंप में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि इसमें प्रसवोत्तर मनोविकार बच्चे के जन्म के बाद अचानक हो सकती है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है। इसके मुख्य लक्षणों में भ्रमित महसूस करना, सोचने समझने में दिक्कत महसूस करना, शक करना, अधिक ऊर्जावान होना, नींद में कमी, बच्चे या स्वयं को नुकसान पहुंचाने का डर या विचार आना आदि हैं।
विज्ञापन


स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने गर्भवती स्त्रियों एवं उनके परिवारजनों को प्रसव के पश्चात शरीर की निगरानी के बारे में बताया। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि सही समय पर परामर्श और इलाज से इस स्थिति को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉक्टर अनीता गौतम, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. पाविका लाल, डॉ. रश्मि यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed