{"_id":"681e65c8df184ee69b057b9e","slug":"psit-students-teachers-showed-enthusiasm-and-donated-273-units-of-blood-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1105499-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसआईटी के छात्रों, शिक्षकों ने दिखाया उत्साह किया 273 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसआईटी के छात्रों, शिक्षकों ने दिखाया उत्साह किया 273 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान करते छात्र और छात्राएं।
- फोटो : पीएसआईटी
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन और पीएसआईटी कानपुर के सहयोग से पीएसआईटी संस्थान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में कुल 273 यूनिट छात्रों और शिक्षकों ने रक्तदान किया। इसमें जीएसवीएम मेडिकल ब्लड बैंक ने 135 और आईएमए ब्लड बैंक ने 138 यूनिट रक्तदान करवाया।
शिविर में आए चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ह्रदय रोग व आयरन ओवरलोड जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इस दौरान रक्तदान के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों में काफी उत्साह नजर आया। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया।
रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए छात्रों के बीच उत्साह देखने को मिला।कई ऐसे छात्र थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया था। इस दौरान विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट अभिजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। गर्व है कि छात्र छात्राएं समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझते हैं। ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि पीएसआईटी न केवल उत्कृष्ट शिक्षा में आगे है, बल्कि सामाजिक सरोकार को भी उतनी ही गंभीरता से लेता है। इस बीच रक्तदान करने वाले छात्रों ने बताया कि उन लोगों का रक्तदान का उद्देश्य यह है कि किसी दुर्घटना, या बीमारी में यदि किसी को अचानक खून की आवश्यकता पड़े तो वह उसे आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य रूप से प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. विशाल सागर, प्रो. रघुराज सूर्यवंशी, प्रो.हरित कुमार, प्रो. आरती सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी और रिटायर बैंक अधिकारी प्रकाश कुमार का विशेष सहयोग रहा।