फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   protest

बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाए गोली मार दो

Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest
विधायक सावित्री कठेरिया - फोटो : ETAWHA
इटावा। उन्नाव में दुष्कर्म पीड़ित को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने सख्त नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय गोली मार देनी चाहिए, जिससे कि कोई दूसरा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र की विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि उन्नाव में 2018 में दुष्कर्म किया गया था। युवकों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। ऐसे आरोपियों को जेल भेजने के बजाए गोली मार देनी चाहिए या फिर फांसी दे देनी चाहिए।
विज्ञापन

क्योंकि जमानत पर जेल से छूट कर आते ही पेट्रोल डालकर उस बेटी को आग लगा दी। वह 90 फीसदी तक चल चुकी है, वह खतरे में है। मैं महिला और एक विधायक होने के नाते उस बेटी व उसके परिवार का दर्द समझ सकती हूं। ऐसे दुष्कर्मियों के बारे में प्रशासन को भी सोचना चाहिए। प्रशासन को दौड़ाकर पैर में नहीं सीधे सीने में गोली मार देनी चाहिए, जिससे ऐसा दुस्साहस करने वालों में डर पैदा हो। वे सोचें कि दुष्कर्म करने पर या मार दिए जाएंगे या फिर फांसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन, बेटी सब बराबर हैं। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई घटना या उन्नाव घटना पर प्रदर्शन के बजाए लोगों को ऐसे लोगों के खिलाफ जागरूक और मुखर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed