{"_id":"58e5fd5d4f1c1bf8335b4c17","slug":"protest-against-wine-shop-in-kanpur-and-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में शराब बंदी की मांग पर अड़ी महिलाएं, कानपुर और इटावा में जबरदस्त प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में शराब बंदी की मांग पर अड़ी महिलाएं, कानपुर और इटावा में जबरदस्त प्रदर्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के खिलाफ विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शराब बंदी की मांग को लेकर छिड़े अभियान का असर अब तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कानपुर और इटावा में महिलाओं ने शराब के खिलाफ अपना जबरदस्त आक्रोश जताया। इटावा के बैदपुरा थाना क्षेत्र और फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में महिलाओं ने शराब बंदी के समर्थन में नारे लगाये और ठेके जल्द से जल्द बंद कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।
इस दौरान बिगड़ते हालातों पर काबू पाने के लिए बैदपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल और फ्रेंड्स कॉलोनी इंचार्ज रोहित तिवारी और सी ओ जसवंतनगर भारी पुलिसबल के साथ तैनात रहे। इसी तरह कानपुर के दबौली मेन रोड में देसी और अंग्रेजी शराब ठेकों के बाहर जनता ने जमकर बवाल किया। भारी तादात में मौजूद पुलिस को देखकर ये लोग तोड़फोड़ नहीं सके। भारी तादात मे पुलिस फोर्स देख महिलाओं ने प्रशासन के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।