{"_id":"6828e11423bd04fd4b064f90","slug":"protest-against-unannounced-power-cuts-and-arbitrary-bills-etawa-news-c-216-1-etw1003-125375-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिल के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
बकेवर। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (औनू) के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार राजकुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन तोमर ने कहा किभीषण गर्मी में बिजली विभाग अंधाधुंध कटौती कर रहा है। इससे ग्रामीण बेहाल हैं। यही नहीं ग्राम पंचायत बेरीखेड़ा में पांच महीने से किसानों का बिल नहीं निकाला गया है। बिजली विभाग मन मुताबिक बिल भेज देता है। इससे बिल की धनराशि बढ़ती चली जाती है और किसान एक मुश्त इतना पैसा जमा नहीं कर पाते हैं।
किसानों का आरोप है कि बगैर रीडिंग के ही किसानों के बिल बढ़ा चढ़ा कर भेज दिए जाते हैं। लखना सभासद प्रताप सिंह पाल ने बताया कि लखना कस्बा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अत्यधिक खराब है। रात के समय कई बार बिजली कट जाती है। इससे बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में परेशान हैं।