फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against opening of liquor shops near schools and temples

Kanpur News: स्कूल और मंदिरों के पास शराब ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Protest against opening of liquor shops near schools and temples
दामोदरनगर बाईपास में स्कूल के पास शराब की दुकान खुलने का विरोध करते लोग।  - फोटो : संवाद
कानपुर। दक्षिण जोन में स्कूल और मंदिरों के पास शराब ठेके खुलने के विरोध में लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी से ठेकों की दूसरी जगह स्थानांतरित करने मांग की। यह विरोध-प्रदर्शन किदवईनगर के एच ब्लाॅक, वाई ब्लाॅक और बर्रा केे दामोदरनगर में हुए।
विज्ञापन



किदवईनगर के वाई ब्लाॅक में शराब ठेका खुलने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना है स्कूल और मंदिर के पास शराब ठेका नहीं खुलने देंगे। इसी तरह, बर्रा के वार्ड 65 दामोदरनगर में पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ खुल रहे शराब और बियर दुकान का विरोध किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अमित तिवारी, विकास मेहरोत्रा, विजय वर्मा, राजीव गुप्ता, अनिल शर्मा, राजेश शुक्ला, विकास बाजपेई, धनंजय अग्निहोत्री, सुनील त्रिपाठी, सन्नी आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे दामोदरनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास ही शराब ठेका खुलने से नशेबाजों का हर समय जमावड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ेगा। वहीं, किदवईनगर एच ब्लाॅक में भी लोगों ने शराब ठेका खुलने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मिलकर ठेके कहीं और स्थानांतरित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed