{"_id":"6b0b4026aad9f985b60c88c6","slug":"protest-against-labeling-of-tin-shed-as-an-encroachment-work-halted-for-three-hours-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1725974-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टिनशेड को अतिक्रमण बताने का विरोध, तीन घंटे कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टिनशेड को अतिक्रमण बताने का विरोध, तीन घंटे कामकाज ठप
विज्ञापन
कानपुर। टिनशेड को अतिक्रमण मानने के विरोध में भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, चकरपुर हरी सब्जी व्यापारी आढ़ती एसोसिएशन और दाल मिलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग में शनिवार को आढ़तियों-व्यापारियों ने नौबस्ता गल्ला मंडी में तीन घंटे कारोबार ठप रखा। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बैठक के बाद निर्णय किया गया कि उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों को पूर्व में सूचना दी गई थी कि लखनऊ से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की टीम नौबस्ता गल्ला मंडी और चकरपुर मंडी आएगी। टीम दोनों मंडियों में नहीं पहुंची। ये टीम अतिक्रमण पर जानकारी जुटाने आ रही थीं। दुकानों के आगे चबूतरे पर टिनशेड लगाकर सामान सुरक्षित रखने को भी अतिक्रमण मानकर कार्रवाई की बात कहकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
चकरपुर हरी सब्जी व्यापारी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने कहा कि मंडियों में पहले से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद नई वाहन टैगिंग व्यवस्था से व्यापारी परेशान हैं। इस बीच नई परेशानी सामने रखी जा रही है। इससे पहले विरोध स्वरूप व्यापारियों ने सुबह 11 बजे से दो बजे तक कामकाज ठप रखा। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर मंडी गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अजय बाजपेई, गोपाल शुक्ला, केके गुप्ता, अजित गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, सत्यप्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, रजत गुप्ता, अनिल दीक्षित, संदीप तिवारी, आशीष ओमर, आशू गुप्ता, गोपाल वर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल दीक्षित आदि रहे।