फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   protest against film Padmavati in farrukhabad

भंसाली का पुतला जलाकर फिल्म पद्मावती का जबरदस्त विरोध 

Tue, 14 Nov 2017 09:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
protest against film Padmavati in farrukhabad
कलक्ट्रेट गेट पर संजय लीला भंसाली का पुतला जलाते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी
पद्मावती फिल्म के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट गेट के बाहर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट जेके जैन को सौंपकर फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की। 
विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा फिल्म पद्मावती का विरोध राजस्थान में ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में हो रहा है। फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। संगठन मंत्री डीएस राठौर ने कहा रंगमंच कारोबार अपने निजी हितों के कारण राष्ट्रीय, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रभावित करने का काम कर रहा है। पद्मावती फिल्म में भी ऐसा ही किया गया, जो क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा पद्मावती फिल्म से काल्पनिक एवं भ्रामक प्रसंगों को तत्काल हटा देना चाहिए और इससे अच्छा तो यह है कि फिल्म पर ही प्रतिबंधित लगा दिया जाए। उन्होंने कहा अगर इस ओर ध्यान न दिया गया तो क्षत्रिय समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह भदौरिया, अवनीश सिंह तोमर, उदय प्रताप सिंह राठौर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश सिंह राठौर, दिनेश पाल सिंह, जितेंद्र चौहान, राम बहादुर सिंह, मनीष चौहान, रमेश सिंह भदौरिया, अरुण तोमर और नितिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed