फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against fee hike in CSJMU, ABVP workers protest

CSJMU  में फीस वृद्धि का विरोध: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन, अकादमिक भवन का गेट किया बंद

Sat, 20 Aug 2022 10:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में फीस वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एबीवीपी ने गुरुवार को एकेडमिक भवन का घेराव कर हंगामा व प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Protest against fee hike in CSJMU, ABVP workers protest
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि वापस लेने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों से मिलने आए कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने मांगों को मानने का लिखित आश्वासन नहीं दिया, तो छात्रों ने अकादमिक भवन को बंद कर दिया। 

विज्ञापन

अकादमिक भवन के भीतर कुलपति समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी बंद हो गए। छात्रों ने मांग रखी कि जब तक कुलपति द्वारा मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक गेट नहीं खोला जाएगा।  सुबह तकरीबन 10:30 बजे एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे,तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने अकादमिक भवन में जाने वाले गेट को बंद किया।
विज्ञापन

इस पर छात्र गेट फांदकर अंदर दाखिल हो गए और भवन के प्रांगण में धरने पर बैठ गए।  एबीवीपी पदाधिकारियों ने पीएचडी की फीस 35 हजार, बीफार्मा की फीस 1.10 लाख रुपये किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के हॉस्टल शुल्क में पहले 11 माह तक सुविधा मिलती थी, लेकिन अब 10 माह कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया के कॉलेज की एलएलबी की कॉपियां ही गायब हो गईं और उन छात्रों का भविष्य अंधकार में है। पदाधिकारियों ने छात्रावास और मेस का शुल्क सेमेस्टर आधार पर लेने, हेल्थ साइंस इंस्टीट्यूट की ओर से लिए गए बैक पेपर शुल्क को वापस करने, लिंगदोह समिति के आधार पर छात्रसंघ चुनाव कराने, परीक्षा केंद्र बनाते समय दूरी को ध्यान में रखने, अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर सत्र नियमित करने आदि मांगे भी उठाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed