{"_id":"63e5681ce3db4de283d35543842059f6","slug":"property-dealer-shot-near-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
किदवई नगर थाने से चंद कदम दूर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने स्कूटी से जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पीठ पर गोली लगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की तो हमलावर भाग निकले। बाद में घायल प्रॉपर्टी डीलर अपने साथी के साथ स्कूटी से किदवई नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
किदवई पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें रवाना की गई हैं। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर के भाई प्रशांत गुप्ता की पिछले साल 26 मई को गोविंदनगर के निरंकारी चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारोपी जेल में हैं। प्रॉपर्टी डीलर ही मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। घायल ने हमला करवाने का आरोप उन्हीं हत्यारोपियों पर लगाया है।
विनोबा नगर निवासी विशाल गुप्ता उर्फ भूरे (40) का बिधनू में ईंट भट्ठा है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विशाल अपने मित्र सचान गेस्ट हाउस बर्रा के पास रहने वाले अमित सिंह चौहान के साथ स्कूटी से उनके घर जा रहे थे। अमित स्कूटी चला रहे थे। किदवई नगर थाने की ओर से वेंडी चौराहे की तरफ से बर्रा जा रहे थे। थाने से चंद कदम की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश दो हमलावरों ने ओवरटेक करके उनकी स्कूटी रोकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
एक गोली विशाल की पीठ पर लगी। गोली लगते ही विशाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और हमलावरों पर जवाबी फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों तरफ से आठ-नौ राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग होने पर हमलावर भाग बाइक पर बैठकर निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लहूलुहान राजू मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद स्कूटी से अमित के साथ किदवई नगर थाने पहुंच गए।
विशाल को खून से लथपथ देख थाना प्रभारी फाजिल सिद्दीकी फौरन उन्हें सरकारी जीप से पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विशाल को हैलट रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने उन्हें स्वरूप नगर के मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वारदात के दौरान विशाल की पिस्टल घटनास्थल पर छूट गई थी। घटना की सूचना पाकर एसएसपी शलभ माथुर, बाबूपुरवा सीओ ज्ञानेंद्र सिंह, गोविंद नगर सीओ ओपी सिंह दोनों सर्किलों समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा, चार कारतूस और कुछ खोखे मिले। विशाल की पिस्टल भी मिल गई है। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पूर्वी ने अस्पताल जाकर विशाल से मामले की जानकारी ली। घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक अपार्टमेंट के गार्ड कामता प्रसाद से लुटेरों के हुलिए की जानकारी ली गई है। इधर, गोली विशाल के पीठ और पेट के बीच फंसे होने की बात कही है। शाम को डॉक्टरों ने उनका आपरेशन कर गोली निकाली है।
किदवई नगर थाने में राजू गर्ग, उसकी पत्नी मीना, भाई सतीश गर्ग, ड्राइवर संजय तिवारी, आशू, संतोष कुरील और अजय पटेल के खिलाफ हमले की साजिश रचने और पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
प्रापर्टी डीलर विशाल गुप्ता पर प्राणघातक हमले की साजिश कचहरी में रची गई। शनिवार को विशाल केबड़े भाई प्रशांत गुप्ता हत्याकांड की तारीख थी। हत्यारोपी राजू गर्ग और अन्य आरोपी कचहरी में तारीख पर आए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वहीं पर साजिश को अंतिम रूप दिया गया। हमलावरों को पता था कि विशाल कोर्ट आने के लिए घर से जरूर निकलेगा। तभी रास्ते में उसका काम तमाम कर दिया जाएगा।