{"_id":"5ec8c2b18ebc3e907b73efd7","slug":"property-dealer-shot-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में प्रापर्टी डीलर को गोली मारी, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में प्रापर्टी डीलर को गोली मारी, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 23 May 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 May 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज में पीपरखेड़ा मोड़ के निकट एक प्रॉपर्टी डीलर को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ पीजीआई भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरिजा मिश्रा (42 ) पुत्र राम किशोर मिश्रा निवासी झंडा वाला चौराहा पोनी रोड प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे घर से बाइक से निकले थे। मां उमा देवी और पत्नी सुशीला ने बताया कि थोड़ी देर बाद पुलिस घर आई तो पता चला कि गिरिजा को गोली मार दी गई है।
इसके बाद मौके पर बड़े बेटे गणेश शंकर मिश्रा को भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि माली कुंआ के पास गोली मारी गई है। खून से लथपथ गिरिजा के पास बाइक पड़ी थी। खोजी कुत्तों की मदद ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
गिरिजा को एक गोली मारी गई है। हैलट अस्पताल से गिरिजा को लखनऊ पीजीआई भेजा गया है। बड़े भाई गणेश शंकर की तहरीर में पीपरखेड़ा निवासी छोटू, कुंवर पाल और बद्रीनारायण पर जमीन के विवाद और रंगदारी न देने पर गिरिजा को गोली मारे जाने की बात कही गई है। मौके पर एएसपी विनोद पांडे और सीओ सिटी यादवेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि वादी व प्रतिवादी दोनों पर कई मामले दर्ज है।