फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Property dealer brothers grabbed Rs 29 lakh from a teacher couple, the family had left the city due to fear

Kanpur: शिक्षक दंपती से प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने हड़पे 29 लाख, डर से परिवार ने छोड़ दिया था शहर, पढ़ें मामला

Sun, 24 Mar 2024 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित महिला ने बताया है कि आरोप है कि निर्माण के बाद प्रशांत प्लॉट देने के नाम पर आनाकानी करने लगा।  कुछ समय बाद जानकारी हुई कि प्रशांत ने यह प्लॉट पनकी के ही रहने वाले राज नाम के किसी शख्स को बेच दिया है।

विज्ञापन
Property dealer brothers grabbed Rs 29 lakh from a teacher couple, the family had left the city due to fear
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पनकी निवासी प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने शिक्षक दंपती से प्लॉट के नाम पर 29 लाख रुपये ठग लिए। दरअसल, इन लोगों ने पहले 11 लाख रुपये में प्लॉट बेचा। इसकी बाकायदा लिखापढ़ी भी हुई। इस बीच भाइयों ने झांसा दिया कि आप लोग नौकरी-पेशे वाले, प्लॉट बनवाने का समय कैसे निकालेंगे। 18 लाख रुपये और दे दें, तो प्लॉट बनवा भी देंगे।

विज्ञापन

पैसे लेने के बाद शातिरों ने प्लॉट किसी और को बेच दिया।  पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। दंपती ने पनकी थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी पूनम देवी व उनके पति विनोद कुमार प्राथमिक विद्यालय डेरापुर में शिक्षक हैं।

विज्ञापन

पूनम ने बताया कि पूर्व में उनकी तैनाती हरदोई के माधवगंज स्थित स्कूल में थी।  तब वे परिवार समेत पनकी में किराये के मकान में रहती थीं। वर्ष 2021 में एफ ब्लॉक पनकी निवासी प्रापर्टी डीलर प्रशांत कुमार सिंह व उसके भाई प्रवीण कुमार से मुलाकात हुई। उन्होंने 100 वर्ग मीटर का 11 लाख रुपये का प्लॉट दिखाया। इसके खरीदने के बाद प्लॉट बनवाने के नाम पर कई बार में 18 लाख रुपये और ले लिए।

विज्ञापन

प्लॉट देने के नाम पर आनाकानी करने लगा
आरोप है कि निर्माण के बाद प्रशांत प्लॉट देने के नाम पर आनाकानी करने लगा।  कुछ समय बाद जानकारी हुई कि प्रशांत ने यह प्लॉट पनकी के ही रहने वाले राज नाम के किसी शख्स को बेच दिया है। पूनम ने बताया कि वह पति के साथ प्लॉट पर कब्जा पाने के लिए प्रापर्टी डीलर भाइयों के पास कई बार गईं, लेकिन वे टरकाते रहे। उन्होंने प्रापर्टी डीलर भाइयों से रकम वापस मांगी।

विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद भी दोनों भाई राजी नहीं हुए। उल्टा दबाव बनाने पर उन लोगों ने पत्नी के हरदोई स्थित स्कूल में जाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पनकी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपने स्तर से जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

डर से छोड़ दिया था कानपुर
विनोद ने बताया कि पहले वह परिवार के साथ पनकी गंगागंज रोड पर किराये के मकान में रहते थे। विवाद के बाद प्रापर्टी डीलर भाइयों ने उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गए। इसके बाद खुद और पत्नी का तबादला करा कानपुर देहात चले गए और अकबरपुर में रहने लगे।

शिक्षक दंपती के साथ हुई धोखाधड़ी की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के मामले की जानकारी ली गई है। आरोपी पक्ष को भी बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -तेज बहादुर सिंह, एसीपी, पनकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed