{"_id":"5cb2316ebdec22143e2c772e","slug":"properties-of-soap-traders-to-be-auctioned-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कानपुर में नीलाम होंगी साबुन कारोबारी की संपत्तियां, बैंक को लगाया था 5.75 करोड़ का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कानपुर में नीलाम होंगी साबुन कारोबारी की संपत्तियां, बैंक को लगाया था 5.75 करोड़ का चूना
Sun, 14 Apr 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में स्वरूप नगर निवासी साबुन कारोबारी मनीष शर्मा की पांच व्यावसायिक संपत्तियों को भारतीय स्टेट बैंक 17 मई को नीलाम करेगा। मनीष ने स्टेट बैंक को 5.75 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कारोबारी के चार लोन खाते एनपीए हो चुके हैं। बैंक ने सरफेसी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।
मनीष शर्मा साबुन और डिटरजेंट बनाते हैं। इनकी फर्म शिशु सोप एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड है। 2014 में इन्होंने अपने नाम से को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एसएमई शाखा से चार करोड़ रुपये का लोन लिया था।
बैंक के सूत्र बताते हैं कि लोन लेने के छह महीने बाद ही किस्तें अनियमित होने लगी थीं। इन्होंने अपने निवास के तौर पर ग्वालटोली, स्वरूपनगर और तिलक नगर का पता दिया था। बैंक की ओर से इन आवासीय पते पर कई नोटिस भेजे गए, लेकिन इन्हें स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बैंक ने जून, 2018 में इनके आवास और फैक्ट्री पर नोटिस चस्पा कराए। कारोबारी को बैंक का बकाया 5.74 लाख रुपये जमा करने के लिए 60 दिन का मौका दिया गया। इसके बाद भी रकम जमा नहीं हुई तो बैंक ने 18 जनवरी को इनकी रनियां स्थित पांच व्यवसायिक संपत्तियों पर कब्जा कर लिया था। 13 अप्रैल को संपत्तियों की नीलामी का नोटिस जारी किया।