फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Progress of RRC construction is poor, instructions to take action against ADO and secretaries

Kanpur News: आरआरसी निर्माण की प्रगति खराब, एडीओ व सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Progress of RRC construction is poor, instructions to take action against ADO and secretaries
कानपुर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 योजना की समीक्षा की। रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के निर्माण में शिवराजपुर ब्लाक की प्रगति सबसे खराब मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई। शिवराजपुर ब्लाॅक के सभी प्रधानों के वेतन व मानदेय के अलावा अन्य कार्यों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा एडीओ पंचायत, शिवराजपुर केसरी चंद्र व संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


जिले की 590 ग्राम पंचायतों में आरआरसी का संचालन होना है। अभी तक निर्मित 543 आरआरसी में से 292 का संचालन किया गया। शिवराजपुर, ककवन व बिधनू में बहुत धीमी प्रगति मिली। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित एडीओ को फटकार लगाई। संबंधित पंचायत सचिव के चरित्र पंजिका में स्वच्छता अभियान ग्रामीण को असफल बनाने व रुचि न लेने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने 31 मई तक हरहाल में आरआरसी के संचालन कराने की बात कही। मॉडल गांवों के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की प्रगति धीमी मिलने पर विकासखंड शिवराजपुर, कल्याणपुर एवं भीतरगांव के संबंधित पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, भीतरगांव ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की प्रगति खराब मिलने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed