{"_id":"6693ba501aa1cd3e210516cf","slug":"prof-ram-gopal-yadav-gave-a-statement-against-bjp-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रो. रामगोपाल यादव बोले: उप चुनाव में भाजपा के धर्म का ढोल फट गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. रामगोपाल यादव बोले: उप चुनाव में भाजपा के धर्म का ढोल फट गया
Sun, 14 Jul 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:51 PM IST
सार
Etawah News: प्रो. रामगोपाल ने कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है। 11 सीटें हारे हैं।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
उप चुनाव में भाजपा के धर्म का ढोल फट गया। यह बात रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल ने कही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा सूपड़ा साफ होना तय है।सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा केवल दो ही जीत सकी है। 11 सीटें हारे हैं।
विज्ञापन
यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव हो रहा है। अन्य राज्यों में भी जल्दी चुनाव होने वाले हैं, हर जगह भाजपा चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म का ढोल फट गया है। बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक भाजपा हारी है। अब किसी भी राज्य में चुनाव नहीं जीत सकेगी। दावा किया कि एक रिपोर्ट में पिछले पांच साल में देश भर में बिना कानून के 16 हजार मकान तोड़े गए हैं। हजारों लोग रोते रहे, कई मंदिर और मस्जिद भी तोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की रैली पर हुए हमले बोले इस तरह की वारदात बहुत निंदनीय है। शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति के सवाल पर कहा कि सरकार अन्य विभागों में लागू नहीं कर रही है तो फिर शिक्षकों पर ही यह व्यवस्था क्यों लागू की जा रहा है। अयोध्या में भूमाफिया और जमीनों के घोटाला के सवाल पर कहा कि यह तो प्रथम दृष्टया ऑनरिकॉर्ड है। इस पर कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है। महत्वपूर्ण जगहों पर जमीन खरीद ली। इसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हैं।