फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prof. Pathak spoke at the India-UK-Ireland Higher Education Summit. Higher education is no longer limited to only big cities

Kanpur News: भारत-यूके-आयरलैंड उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में बोले प्रो. पाठक उच्च शिक्षा अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं

Fri, 14 Feb 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Prof. Pathak spoke at the India-UK-Ireland Higher Education Summit. Higher education is no longer limited to only big cities
शिखर सम्मेलन में शामिल सीएसजेएमयू कुलपति प्रो. विनय पाठक। - फोटो : स्वयं
कानपुर। अब दुनिया भर में उच्च शिक्षा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। अन्य शहर भी तेजी से कौशल और तकनीक के साथ प्रगति कर रहे हैं। टियर 2 और टियर 3 शहरों के संस्थानों ने अपने एजुकेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास किया है। अनुसंधान के साथ नए पाठ्यक्रमों को वर्तमान आवश्यकताओं के साथ अपनाया है।
विज्ञापन


यह बातें एआईयू अध्यक्ष और सीएसजेएमयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने गुरुवार को लंदन में दुनिया भर के शिक्षाविदों को संबोधित करने के दौरान कहीं।भारत-यूके-आयरलैंड उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में हुए भारत-यूके अचीवर्स कार्यक्रम में प्रो. पाठक ने कहा कि दुनिया आपसी जुड़ाव, ज्ञान के आदान-प्रदान और वैश्विक सहयोग पर निर्भर है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक-आर्थिक विकास, नवाचार और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का माध्यम भी है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर सहयोग करें और एक समावेशी, सशक्त और टिकाऊ शैक्षिक भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के पास न केवल डिग्री, बल्कि आवश्यक व्यवसायिक और तकनीकी कौशल भी होना चाहिए तभी वह जीवन की ऊंचाइयों में आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंदन के वेस्टमिंस्टर में हाउस ऑफ लॉर्ड्स पैलेस में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसी वैश्विक चुनौतियों पर विश्व के कई शिक्षाविद्, विश्वविद्यालय के कुलपति, नीति निर्माता मंथन करेंगे। कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत, यूके, और आयरलैंड के शैक्षणिक संस्थानों के बीच गहरे संबंध स्थापित करना और साझेदारी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed