फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Products from across the state including Kanpur will be seen on 340 stalls

Kanpur News: 340 स्टालों पर दिखेंगे कानपुर समेत प्रदेश भर के उत्पाद

Sun, 23 Feb 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Products from across the state including Kanpur will be seen on 340 stalls
कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) 19 से 21 मार्च तक भारत मंडपम नई दिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 340 स्टॉल पर कानपुर समेत उप्र के औद्योगिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


ये जानकारी आईआईए भवन सभागार पनकी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने दी। उन्होंने बताया कि एक्सपो में ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैटीरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय उद्योगों की ताकत, क्षमता और नवाचारों को प्रदर्शित करना है।
विज्ञापन


इसमें जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलयेशिया समेत 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों को बुलाया गया है। 15 हजार से अधिक बिजनेस विजिटरों के आने की उम्मीद है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि एक्सपो के जरिये सरकारी निकायों, उद्योग संघों और व्यापार जगत के लोगों के बीच नेटवर्किंग बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपो में नए उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को लांच किया जाएगा। एक्सपो में अब तक 50 प्रतिशत से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं। कानपुर से भी उद्यमी वहां जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों के औद्योगिक संगठनों को बुलाया गया है। एक्सपो को एमएसएमई मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और यूपीनेडा आदि से भी समर्थन मिला है।


अधिक जानकारी एक्सपो की वेबसाइट www.buildbharatexpo.com पर या ईमेल info@buildbharatexpo.com पर प्राप्त की जा सकती है। वार्ता के दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार, उद्यमी तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed