फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procession on Ravidas Jayanti

रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा

Sat, 27 Feb 2021 08:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Procession on Ravidas Jayanti
संत रविदास जयंती पर यात्रा निकालते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। संत शिरोमणि रविदास की जयंती जिले में उल्लास के साथ मनाई गई। गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति ने शोभा यात्रा निकाल कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। पीतांबर नगर स्थित रविदास मंदिर में भजन कीर्तन और प्रवचन हुआ।
विज्ञापन

पीतांबर नगर स्थित रविदास मंदिर में गुरु की महिमा का गुणगान किया। शोभा यात्रा में गुरु की झांकियां भी शामिल रहीं। दोपहर को मंदिर में सभा हुई। अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष विद्या गौतम ने कहा कि गुरु ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। इस मौके पर एडवोकेट श्यामलाल धर्नुधारी, अध्यक्ष चेतराम भारती, शिवराम भारती, बीपी वर्मा, सौरभ राज भारती, बीएल गौतम, संतोष कुमार, हेमराज गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जयसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू मिश्रा मौजूद रहे। सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में संत रविदास की जयंती मनाई गई। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव ने संत रविदास की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष मालती रावत, वीरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। ब्लाक हिलौली के गांव संदाना निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने अपने आवास पर रविदास जयंती मनाई। जिला शहर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने पीतांबरनगर में स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जावेद कमाल, यतींद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed