{"_id":"5ff6067f8ebc3e328441aa8c","slug":"problem-kanpur-news-knp6043944162","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने हंगामा किया
विज्ञापन
छुट्टा मवेशियों से परेशान होकर औरास नगर पंचायत कार्यालय में प्र्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने नगर पंचायत परिसर में हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लंबे समय से निर्माणाधीन गोशाला का कार्य पूर्ण कराकर शुरू कराने की मांग उठाई।
नगर पंचायत औरास में नगर प्रशासन 1.65 करोड़ से गोशाला का निर्माण करा रहा है। 2020 की शुरुआत में ही निर्माण शुरू हुआ था लेकिन आज तक गोशाला का काम पूरा नहीं हो पाया है। छुट्टा मवेशियों द्वारा फसलों को बर्बाद करने से परेशान किसानों ने दिसंबर माह में ईओ मनोज कुमार से जल्द गोशाला शुरू कराने की मांग की थी।
तब ईओ ने किसानों को पहली जनवरी को गोशाला शुरू कराने का भरोसा दिलाया था। जनवरी महीने के पांच दिन बीत जाने के बावजूद गोशाला शुरू न होने पर बुधवार सुबह 11 बजे 40-50 किसान नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित किसानों ने नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गोशाला शुरू कराने की मांग की। ईओ ने किसानों को गोशाला का शेष कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया पर किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसान समस्या के समाधान के लिए डीएम के पास जाने की बात कहकर नारेबाजी करते हुए चले गए। इस मौके पर सभासद विनोद सिंह, नितलाल राठौर, अजयदीप यादव, प्रवेश पाल, शंभू दयाल.,शिव शंकर मौर्या, विजयपाल पाल ,राजेश वर्मा, बल्लू पाल मौजूद रहे।