{"_id":"5db1c7b28ebc3e014031a0b5","slug":"problem-akbarpur-news-knp5217846148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस बनने के बाद भी लोगों तक नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस बनने के बाद भी लोगों तक नहीं पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। ड्राइविंग लाइसेंस लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। डाक विभाग ने पते सही न होने की बात कहते हुए 110 ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग के लखनऊ मुख्यालय वापस कर दिए। यह तय नहीं हो पा रहा है कि यह लाइसेंस आवेदकों तक कैसे पहुंचाए जाए।
अब ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ मुख्यालय से घर के पते पर भेजा जाता है। डाक विभाग चार माह में प्रदेश में 15 हजार लाइसेंस लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा पाया। डाक विभाग का दावा रहा कि कुछ पते सही नहीं निकले और कुछ पतों पर संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ वापस कर दिए गए। घरों में लाइसेंस न पहुंचने पर लोगों ने एआरटीओ दफ्तर में शिकायतें दर्ज कराईं। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 110 लोगों ने घर पर लाइसेंस न पहुंचने की शिकायत की है। इससे लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लखनऊ मुख्यालय से अभी यह तय नहीं हो पा रहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस उन तक कैसे पहुंचाए जाए। आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने से परेशान हैं। वह एआरटी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। यह लोग लाइसेंस बनवाने के लिए फिर से आवेदन भी नहीं कर सकते हैं।