{"_id":"6ab19cb90384bf68910c6722","slug":"pro-and-junior-doctor-clash-and-come-to-blows-late-at-night-at-hallett-kanpur-news-c-362-1-ka11001-157105-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट में देर रात पीआरओ और जूनियर डॉक्टर भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट में देर रात पीआरओ और जूनियर डॉक्टर भिड़े, मारपीट
विज्ञापन
कानपुर। हैलट अस्पताल में रविवार देर रात संदिग्ध युवक को लेकर पीआरओ और जूनियर डॉक्टर के बीच तीखी झड़प और मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर कई जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाया जिसके बाद मामला सुलझ गया।
जानकारी के मुताबिक रात में वार्ड-10 में एक संदिग्ध युवक टहल रहा था। इस दौरान पीआरओ और ईएमओ ने उससे वहां घूमने का कारण पूछा लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पीआरओ उसे चौकी ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद एक जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचा और युवक को पुलिस के सुपुर्द करने पर आपत्ति जताते हुए पीआरओ से बहस करने लगा। कहा कि युवक उसके लिए काम करता है। इसी दौरान कई जेआर भी मौके पर जुट गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद रात करीब साढ़े 10 बजे से दो बजे तक चला। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने इसे मामूली कहासुनी बताया और दोनों को समझाने की बात कही।
वहीं, उप प्राचार्य डाॅ. रिचा गिरि ने बताया कि रविवार रात को एक लड़का मेडिसिन विभाग में मरीज का ब्लड सैंपल लेता हुआ मिला था। ईएमओ डाॅ. आशीष ने पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता पाया। मामले में सोमवार को पूछताछ करने पर पता चला कि लड़का रेडियोलाॅजी में पैरामेडिकल का छात्र है। वह नाॅर्थ ईस्ट का होने से उसे हिंदी भाषा में दिक्कत है। इससे उसने कोई जवाब नहीं दिया। दोनों पक्षों में समझाैता करा दिया है।
विज्ञापन
(संवाद)